An institution for the study, practice and propagation of Sanatan Dharma
सनातन धर्म के अध्ययन, आचरण और प्रचार के लिए एक संस्थान
Our name says what we do: prachar — the propagation of Dharma — through scholarship, seva and institutions.
हमारा नाम ही हमारा कार्य कहता है: प्रचार — विद्वत्ता, सेवा और संस्थाओं के माध्यम से धर्म का प्रसार।
Our vision
हमारी दृष्टि
What we are working towards
हम किस ओर बढ़ रहे हैं
❖
A society where Sanatan Dharma's timeless wisdom guides daily life; where no family leaves its faith out of need, fear or deception; where every temple is cared for and every child grows up knowing its heritage; and where people in every corner of the world come to know and respect Sanatan.
एक ऐसा समाज जहाँ सनातन धर्म का शाश्वत ज्ञान दैनिक जीवन का मार्गदर्शन करे; जहाँ कोई परिवार मजबूरी, भय या छल से अपनी आस्था न छोड़े; जहाँ हर मंदिर संरक्षित हो और हर बच्चा अपनी विरासत जानते हुए बड़ा हो; और जहाँ विश्व के हर कोने में लोग सनातन को जानें और उसका सम्मान करें।
Our mission
हमारा ध्येय
How we intend to get there
हम वहाँ कैसे पहुँचेंगे
❖
To carry Sanatan Dharma — its scriptures, Sanskrit, history and sanskar — into every home and to the next generation; to stop illegal religious conversions through awareness, the law and real support for vulnerable families; to protect our temples and those who serve them; to build a Sanatani fund so that no Sanatani in need is left without help; and to serve Govansh and the nation.
सनातन धर्म — उसके शास्त्र, संस्कृत, इतिहास और संस्कार — का हर घर और अगली पीढ़ी तक प्रचार; जागरूकता, क़ानून और निर्धन परिवारों को ठोस सहायता के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर रोक; हमारे मंदिरों और उनमें सेवा करने वालों का संरक्षण; एक सनातनी कोष, ताकि कोई ज़रूरतमंद सनातनी बिना सहायता के न रहे; तथा गोवंश और राष्ट्र की सेवा।
A beginning
एक आरम्भ
A beginning, not a milestone
एक आरम्भ, कोई पड़ाव नहीं
❖
Sanatan Dharma Prachar Sansthan was established in 2026 in Indore, Madhya Pradesh, as a non-profit organisation (NPO). Every rupee we receive is applied solely to our charitable objects; no income or property is distributed to members.
We are a young institution and our work is only just beginning. What we bring is not a long track record but a clear purpose, a committed founder, and a resolve to build carefully, transparently and for the long term. We will publish updates here as our 12A/80G registrations are obtained and as on-ground programmes take shape.
सनातन धर्म प्रचार संस्थान की स्थापना 2026 में इंदौर, मध्य प्रदेश में एक अलाभकारी संस्था (NPO) के रूप में हुई। हमें प्राप्त हर रुपया केवल हमारे धर्मार्थ उद्देश्यों पर व्यय होता है; कोई आय या संपत्ति सदस्यों में वितरित नहीं की जाती।
हम एक नया संस्थान हैं और हमारा कार्य अभी आरम्भ हुआ है। हमारे पास लंबा इतिहास नहीं, बल्कि एक स्पष्ट उद्देश्य, एक समर्पित संस्थापक, और सावधानी व पारदर्शिता से दीर्घकालिक निर्माण का संकल्प है। 12A/80G पंजीयन और ज़मीनी कार्यक्रमों की सूचना यहीं प्रकाशित की जाएगी।
Governing philosophy
मार्गदर्शक दर्शन
Sarve bhavantu sukhinah
सर्वे भवन्तु सुखिनः
❖
Guided by the spirit of Sarve Bhavantu Sukhinah — may all beings be happy — we treat knowledge, compassion and civic duty as three strands of a single dharma. Every programme we build will be judged against this thread.सर्वे भवन्तु सुखिनः — सब सुखी हों — इस भावना से प्रेरित होकर हम ज्ञान, करुणा और नागरिक कर्तव्य को एक ही धर्म के तीन सूत्र मानते हैं। हमारा हर कार्यक्रम इसी कसौटी पर परखा जाएगा।
अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्॥
Maha Upanishad — the whole world is one familyमहा उपनिषद — सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है
Our purpose
हमारा उद्देश्य
Six areas of purpose
छह उद्देश्य-क्षेत्र
❖
What each area will mean on the ground.
धरातल पर हर क्षेत्र का अर्थ।
Prachar & Shodh
प्रचार एवं शोध
Teach and publish the shastras and Sanskrit in simple language, and research what they record on science, mathematics, geometry and astronomy — for Bharat and the world.
शास्त्रों और संस्कृत का सरल भाषा में अध्ययन-अध्यापन और प्रकाशन, तथा उनमें वर्णित विज्ञान, गणित, ज्यामिति और ज्योतिष के ज्ञान पर शोध — भारत और विश्व के लिए।
Study circles and Sanskrit courses
Research papers and fellowships
Free digital archive in Hindi and English
अध्ययन-मंडल एवं संस्कृत पाठ्यक्रम
शोध-प्रबंध एवं अध्येतावृत्तियाँ
हिन्दी-अंग्रेज़ी में निःशुल्क डिजिटल संग्रह
प्रचार
Stop illegal conversions
अवैध धर्मांतरण पर रोक
Conversion by force, fraud, allurement or misrepresentation is a crime under the Madhya Pradesh Freedom of Religion Act, 2021. We spread that awareness, and support families so their need is never used against their faith.
बल, छल, प्रलोभन या मिथ्या निरूपण से धर्मांतरण मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 के अंतर्गत अपराध है। हम यह जागरूकता फैलाते हैं और परिवारों को सहारा देते हैं, ताकि उनकी मजबूरी उनकी आस्था के विरुद्ध इस्तेमाल न हो।
Awareness camps in vulnerable areas
Legal guidance and help with reporting
Dignified support for those returning to their roots
संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता शिविर
विधिक मार्गदर्शन और शिकायत में सहायता
अपनी जड़ों में लौटने वालों को सम्मानपूर्ण सहयोग
रक्षा
Mandir Sanrakshan
मंदिर संरक्षण
Legal and financial help for temples caught in disputes over their land and property; restoring temples that have fallen into disrepair; and a dignified livelihood for the priests and sevaks who serve them.
भूमि और संपत्ति के विवादों में उलझे मंदिरों को विधिक और आर्थिक सहायता; जीर्ण मंदिरों का पुनर्निर्माण; और उनमें सेवा करने वाले पुजारियों व सेवकों के लिए सम्मानजनक आर्थिक व्यवस्था।
Legal aid in temple land cases
Restoration of dilapidated temples
Support for pujaris and sevaks
मंदिर-भूमि मामलों में विधिक सहायता
जीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार
पुजारियों एवं सेवकों को सहयोग
मंदिर
Sanatani Kosh
सनातनी कोष
A fund through which capable Sanatanis help those in need — the poor, the less educated, families unaware of government schemes — with economic, educational and emotional support, without discrimination of caste, sub-caste or gender.
एक कोष, जिसके माध्यम से समाज के सशक्त सनातनी ज़रूरतमंदों की — निर्धन, कम पढ़े-लिखे और सरकारी योजनाओं से अनजान परिवारों की — आर्थिक, शैक्षणिक और मनोवैज्ञानिक सहायता करें; जाति, उपजाति या लिंग के भेद के बिना।
Medical camps and health help
Education and skill support
Help accessing government schemes
चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य सहायता
शिक्षा एवं कौशल सहयोग
सरकारी योजनाओं तक पहुँच में सहायता
सेवा
Sanskar for the next generation
अगली पीढ़ी के संस्कार
Passing on dharma is the duty of every home. We help parents give children sanskar — interest in the scriptures, the shastric way of observing festivals, the meaning of rituals — and honest answers to their questions.
धर्म को आगे बढ़ाना हर घर का दायित्व है। हम माता-पिता को सहयोग देते हैं कि वे बच्चों को संस्कार दें — धर्मग्रंथों में रुचि, पर्व-त्यौहारों की शास्त्रोक्त विधि, कर्मकाण्ड का अर्थ — और उनकी शंकाओं का समाधान करें।
Sanskar classes for children
Festival and puja guides for families
Parent–child discussion circles
बच्चों के लिए संस्कार कक्षाएँ
परिवारों के लिए पर्व एवं पूजा-विधि मार्गदर्शिकाएँ
माता-पिता व बच्चों के संवाद-मंडल
संस्कार
Itihas & Gaurav
इतिहास एवं गौरव
Our children should know Rani Durgavati of Gondwana, Rani Karmavati of Chittor, Chhatrapati Shivaji and Krishnadevaraya — the valour and statecraft that colonial-era histories left out.
हमारे बच्चे गोंडवाना की रानी दुर्गावती, चित्तौड़ की रानी कर्मावती, छत्रपति शिवाजी और कृष्णदेव राय को जानें — वह वीरता और प्रशासन-कौशल जिसे औपनिवेशिक इतिहास-लेखन ने छिपाया।
Talks and exhibitions on our heroes
Youth camps and national-day programmes
Essay and debate competitions
हमारे नायकों पर व्याख्यान एवं प्रदर्शनियाँ
युवा शिविर एवं राष्ट्रीय पर्व कार्यक्रम
निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ
गौरव
We also serve throughहमारी अन्य सेवाएँ
Govansh Sevaगोवंश सेवाGaushalas, fodder and veterinary care; indigenous breeds.गौशाला, चारा और पशु-चिकित्सा; देशी नस्लें।
Ashram & Gurukulआश्रम एवं गुरुकुलAshrams, gurukuls and cultural centres; satsangs and festivals.आश्रम, गुरुकुल और सांस्कृतिक केन्द्र; सत्संग और उत्सव।
Sanatani Ektaसनातनी एकताEvery tradition born of this land — Hindu, Jain, Bauddh and Sikh — standing together.इस भूमि से उपजी हर परम्परा — हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख — एक साथ।
Governance
संचालन
Leadership
नेतृत्व
❖
Minakshi Prabha Shrivastava
Managing Director
प्रबंध निदेशक
Founder of the Sansthan. Based in Vijay Nagar, Indore, she leads the Sansthan's programmes and governance, and practises Jyotish under the name Jyotish Prabha.
संस्थान की संस्थापक। विजय नगर, इंदौर से संस्थान के कार्यक्रमों और संचालन का नेतृत्व करती हैं, तथा ज्योतिष प्रभा के नाम से ज्योतिष का अभ्यास करती हैं।